Google Analytics —— Meta Pixel

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा केस दर्ज, 804 लोगों की मौत

Corona-Update

नई दिल्ली। देश में शुक्रवार को कोरोना के 50,407 नए मामले दर्ज हुए और 804 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 1,36,962 मरीज ठीक भी हुए। कोMP में कोविड के 2,612 नए केस सामने आए मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 2,612 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,21,361 हो गई। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में तीन लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,682 लोगों ने जान गंवाई है। कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 228 और भोपाल में 549 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं। वर्तमान में 26,179 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 5,995 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,84,500 लोग मात दे चुके हैं।विड से रिकवर होने वालों की संख्या 4,14,68,120 पहुंच गई। इस समय रिकवरी रेट 97.37% है। पूरे देश में फिलहाल 6,10,443 मरीजों को इलाज चल रहा है। एक्टिव मामलों को दर 1.43% है। कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 172.29 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में 14,50,532 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक देश भर में 74.93 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

 

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 946 नए केस मिले

कोरोना मरीजों की संख्या में अब लगातार गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 1 हजार से भी कम हो गई है और ज्यादातर मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर का असर अब फीका पड़ रहा है। प्रदेश में आज का मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया गया है। प्रदेश में आज 946 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 2169 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 10 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेशभर में आज 37715 लोगों का सैम्पल लिया गया था, जिसमें 946 मरीज मिले हैं। प्रदेश में फिलहाल संक्रमित 8464 मरीज हैं।

MP में कोविड के 2,612 नए केस सामने आए

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 2,612 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,21,361 हो गई। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में तीन लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,682 लोगों ने जान गंवाई है। कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 228 और भोपाल में 549 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं। वर्तमान में 26,179 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 5,995 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,84,500 लोग मात दे चुके हैं।