आज निकलेगी महाकाल की शाही सवारी: भगवान महाकाल अपनी प्रजा से मिलने के लिए निकलेंगे नगर भ्रमण पर

16_08_2021-mahakal_sawari_2021_l

उज्जैन: आज यानी 11 सिंतबर को उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलेगी। इस दौरान भगवान महाकाल के दर्शन के लिए लाखों भक्त एकजुट होंगे। इस दिन भगवान शिव अपने भक्तों से मिलने के लिए शाही यात्रा पर आते हैं। इस दौरान भक्तों को महादेव के कई स्वरूपों के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। आज महाकाल मंदिर में शाम को करीब 4 बजे तक भगवान महाकाल की शाही सवारी शिप्रा तट की ओर रवाना होंगे। शिव नगरी उज्जैन में विराजमान भगवान महाकाल अपनी प्रजा से मिलने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं।

अवंतिकानाथ चांदी की पाली में चंद्रमौलेश्वसर, गरुड़ पर शिव तांडल, नंदी पर उमा महेश, हाथी पर मनमहेश, घटाटोप, जटाशंकर, रथ पर होलकर, रुद्रेश्वर, सप्तधान और चंद्रशेखर समेत कुल 10 स्वरुपों में महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे। महादेव की शाही सवारी कोट मल्ला , बक्षी बाजार, गुदरी चौराहा और कहारवाड़ी से होते हुए शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। इसके बाद पुजारी शिप्रा नदी के जल से महादेव की पूजा-अर्चना करेंगे। देशभर से महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में भक्तों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया है। इस दौरान बाबा महाकाल के दर्शन के लिए करीब 5 लाख श्रद्धालु के आ सकते हैं। महाकाल की शाही सवारी करीब 7 किलोमीटर लंबी होगी और यह सवारी करीब 7 घंटे के लिए निकाली जाएगी। बैंड-बाजा के साथ पूरे हर्षोल्लास के साथ बाबा महाकाल शाही सवारी पर नगर भ्रमण करेंगे।

 

रीसेंट पोस्ट्स