अगर कोई बेटा अपने पिता की संपत्ति को अपने बच्चों के नाम कर दे तो क्या होगा?

शेयर करें

न्यूज रूम: ये बात तो साफ है कि कानून के तहत बेटियों का भी पिता की संपत्ति पर उतना ही अधिकार है, जितना किसी बेटे का एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर पिता जिंदा रहते हुए अपनी संपत्ति को अपने पोतों के नाम ट्रांसफर कर देते हैं तो बेटियां इस पर दावा नहीं कर सकती हैं|

वहीं अगर पिता की मौत के बाद संपत्ति का ट्रांसफर वसीयत के जरिए होता है तो उसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है| यानी बेटियां अपने पिता की संपत्ति पर दावा कर सकती हैं| अगर पिता की मौत बिना वसीयत लिखे होती है तो ऐसे में उनकी बेटियों को बराबरी का अधिकार होता है| इस स्थिति में पत्नी भी वसीयत नहीं लिख सकती है, वो भी इस संपत्ति में बेटे-बेटियों के साथ बराबरी की हकदार हो सकती है|

यानी वसीयत लिखे जाने पर किसी को संपत्ति से बेदखल किया जा सकता है, अगर किसी शख्स ने खुद की कमाई गई संपत्ति को लेकर वसीयत लिखी है तो वो कानूनी तौर पर वैध मानी जाएगी, वहीं अगर वसीयत नहीं लिखी जाती है तो संपत्ति के मालिक की मौत के बाद उसकी पत्नी, बच्चे और मां बराबर की हिस्सेदार मानी जाएगी| किसी को वसीयत में बेदखल करने का कारण भी कोर्ट को देना जरूरी होता है|

You cannot copy content of this page