Google Analytics —— Meta Pixel

50 लाख मुआवजा को लेकर दुर्ग में भी धरना प्रदर्शन

12

दुर्ग। मलकीत सिंह हत्याकांड में 50 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग के बाद एक और धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। दुर्ग जिला मुख्यालय में सूरज साहू हत्याकांड के परिजन भी आप पार्टी के साथ अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल बैठ गए हैं। इससे पहले उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टोरेट का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा।

आपको बता दें कि बीते 12 सितंबर को दुर्ग जिले में आम आदमी पार्टी के जिला सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर मालिक चंद के बेटे सूरज साहू को बुरी तरह मारा पीटा गया था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। आप पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि वहां की भाजपा पार्षद चमेली साहू के परिवार ने बुरी तरह मारपीट कर सूरज साहू की हत्या की है। पुलिस ने इस मामले सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है। इसके बाद भी पीड़ित परिवार ने आप पार्टी नेताओं के साथ कलेक्टोरेट का घेराव कर धरने पर बैठ गया है। आप नेताओं का कहना है कि भाजपा पार्षद के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। साथ ही साथ और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए।

इस पूरे मामले को लेकर आप पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा रोष है। वो लोग भी पीड़ित परिवार के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने ने शासन प्रशासन को चेतावनी है है कि अगर इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता तो उनका यह प्रदर्शन आंदोलन का रुप ले लेगा। उन्होंने कहा वो लोग मृतक का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे जब तक उनकी 50 लाख मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग पूरी नहीं की जाती है।

आम आदमी पार्टी के जिला प्रमुख डॉ. एसके अग्रवाल ने कहा कि भिलाई में भी एक सिख परिवार के लड़के की हत्या कर दी जाती है। इसको लेकर बड़ा प्रदर्शन होता है और सरकार उनको लाखों रुपए का मुआवजा सरकारी नौकरी बहन को पढ़ने का पूरा खर्च उठाने का आदेश देती है। जबकि दुर्ग में भी एक गरीब लड़के की हत्या हो जाती है तो यहां के प्रशासनिक अधिकारी कहते हैं कि ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। क्या दुर्ग और भिलाई में शासन का अलग-अलग नियम या संविधान चलता है। उन्होंने इसे लेकर विधायक अरुण वोरा से जवाब मांगा है।

रीसेंट पोस्ट्स