Google Analytics —— Meta Pixel

विधानसभा चुनाव- 28 के बाद भाजपा करेगी 52 प्रत्याशियों की घोषणा: दूसरी सूची में नये चेहरे को मिलेगा मौका, लगी अंतिम मुहर…

Untitled

दुर्ग (चिन्तक)। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की सूची 28 सितंबर के बाद ही जारी होने की संभावना है। 27 को भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि दूसरी सूची में 52 विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसमें चौका देने वाले नये नाम की घोषणा भी हो सकती है।

यहां गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 21 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा पहले ही कर चुकी है। भाजपा ने इस बार के विधानसभा के चुनाव में राज्य की 90 विधानसभा की सीटों को ए,बी,सी, डी में बांटकर नये फार्मूले का प्रयोग किया है। जिसमें ए कैटेगिरी में सौ फीसदी जीतने वाले तथा बी कैटैगिरी में जीतने की संभावना वाले निर्वाचित विधायक सी व डी कैटेगिरी में कमजोर सीट को शामिल किया है। प्रत्याशियों को अपने विधानसभा के क्षेत्र में जनता से संपर्क करने का पूरा अवसर मिले। इस विषय को लेकर भाजपा ने अपनी पहली सूची चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही जारी कर दी है। राजनैतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी हाईकमान को मिले फीडबैग में 21 में से महज चार प्रत्याशियों के ही विजयी होने की संभावना है। अन्य 17 प्रत्याशियों के खिलाफ असंतोष के मुखर होने की शिकायत है और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। माना जा रहा है कि इस परिस्थिति में पहली सूची में भी परिवर्तन हो सकता है।

भारतीय जनता पार्टी अपनी दूसरी सूची को लेकर बेहद गंभीर है और फूंक फूंककर कदम रखने जा रही है। भाजपा की केन्द्रीय टीम ने राज्य की विधान सभाओं का सर्वेकर अपनी रिपोर्ट दी है। प्रदेश भाजपा संगठन से भी अलग सर्वे कराया गया है। आरएसएस टीम ने भी अपना अलग सर्वे करके पार्टी हाईकमान को अपनी राय दी है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दूसरी सूची को लेकर मंथन करते रहे हैं। इसके लिए वे तीन बार प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। दूसरी सूची में 52 लोगों के नामों पर अंतिम मुहर लग जाने की खबर है। इसमें कई विधानसभा क्षेत्र से नये चेहरों को मौका दिए जाने की संभावना है। स्थिति यह है कि कोई भी दावेदार स्वयं को लेकर कन्फर्म की स्थिति में नहीं है।

दुर्ग में कौन होगा प्रत्याशी, चर्चा तेज
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा इसे लेकर भारी उत्सुकता का वातावरण है। भाजपा इस विधानसभा क्षेत्र में लगातार पिछला दो चुनाव हार चुकी है। इससे पहले स्व. हेमचंद यादव लगातार तीन बार विजयी हुए थे। चूंकि मुकाबला अगड़ा और पिछड़े का था इसलिए स्व. यादव को जीत का लाभ मिला था। लेकिन इसके बाद लगातार दो चुनाव में भाजपा का पिछड़े वर्ग का प्रत्याशी पराजित हुआ है। जिसमें एक बार स्व. हेमचंद व एक बार चन्द्रिका चन्द्राकर शामिल है। चर्चा के अनुसार इस बार भाजपा चतुर्भुज राठी को प्रत्याशी बना सकती है लेकिन बदली परिस्थिति में सरोज पाण्डेय भी प्रत्याशी हो सकती है। पिछड़े वर्ग से भाजपा में जितेन्द्र वर्मा, ललित चन्द्राकर, लीला हेमचंद यादव, गजेन्द्र यादव व नटवर ताम्रकार दावेदार है। इनमें से किसी एक के नाम पर फैसला हो सकता है।

 

रीसेंट पोस्ट्स