Google Analytics —— Meta Pixel

अमित जोगी के प्रत्याशी का राजनांदगांव में नामांकन रद्द, चर्चा और हंगामा

Untitled-14-copy-33

रायपुर| अमित जोगी के प्रत्याशी का राजनांदगांव में नामांकन निरस्त हो गया है| जिसके बाद वहां JCCJ के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा” – नामांकन निरस्त होने के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं मिली है।

बताया जा रहा हैं कि नामांकन निरस्त होने की खबर लगते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया| 20 अक्टूबर को अमित जोगी ने JCCJ की पहली सूचि अपने ट्वीट पर शेयर किया था| जिसमें उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिये जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 16 उम्मीदवारों की प्रथम सूची पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति की अनुशंसा से आज जारी की गयी है। मैं सभी प्रत्याशियों को प्रचंड जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनायें देता हूं।