Google Analytics —— Meta Pixel

भारत-न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा खिलाते 4 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

23-5

रायगढ़ (चिन्तक)। जिले में पुलिस ने भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल, 11 हजार 120 रुपए नगद और हिसाब की पर्चियां मिली हैं।

मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के कौहाकुंडा पहाड़ मंदिर के पास का है।
शाहिद खान पिता जफ्फर खान उम्र 19 साल निवासी इंदिरा नगर तालाब के पास थाना कोतवाली रायगढ़ विनय देवांगन पिता धनराज देवांगन उम्र 19 साल निवासी इंदिरा नगर थाना कोतवाली रायगढ़। बिट्टू सारथी पिता मुन्ना सारथी उम्र 21 साल निवासी चांदनी चौक फारूखी गली थाना कोतवाली रायगढ़। करण सारथी पिता शंकर सारथी उम्र 21 साल निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी थाना जूटमिल रायगढ़। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

रीसेंट पोस्ट्स