Google Analytics —— Meta Pixel

गौवंश का तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को  पुलिस ने किया गिरफ्तार,5 नग बछड़ा एंव वाहन को जप्त 

23-8

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा विधानसभा चुनाव एवं आचार संहिता को मद्देनजर रखते हुए संदिग्ध वाहनों एवं अवैध तस्करी पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में थाना प्रभारी द्वारा सतत् निगाह रख लगातार कार्यवाही कि जा रही है। इसी तारतम्य में रविवार को टाटा पिकअप क्र.CG 0 5 D 1159 मे – 05 नग बछड़ों को ठूस कर बिना किसी दाना पानी के कुरता पूर्वक भरकर ले जा रहे थे जिसे प्रार्थी द्वारा रोककर पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने से प्रार्थी मनोज कुमार ध्रुव पिता केवल सिंग ध्रुव की लिखित आवेदन पर मामला अपराध क्र 240/23 धारा 4.6.10 पशु परिरक्षण अधिनियम 1951 का पाये जाने से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान घटना स्थल निरीक्षण, प्रार्थी एंव गवाह का लेखबद्ध किया गया है। उक्त वाहन में 05 नग बछड़ा का परिवहन करने के संबंध में को वैध दस्तावेज नही होना लिखित में देने से उक्त 05 नग बछड़ा एंव घटना में प्रयुक्त वाहनों को जप्तकर कब्जा पुलिस लिया गया है। जप्तशुदा 05 नग बछड़ा का पशु चिकित्सा अधिकारी मगरलोड से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।

आरोपियों में मनोज कुमार नेताम पिता लच्छन नेताम उम्र 40 सा0 जामगांव डोमपदर थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ0ग0),केशोलाल नेताम पिता स्व0 थानसिंग नेताम उम्र 58 वर्ष साठ जामगांव थाना नरहरपुर जिला कांकेर छ0ग0, मिथलेश कुमार पिता लुकेश साहू उम्र 18 वर्ष सा0 गिरौद थाना मगरलोड जिला धमतरी छ0ग0 का कृत्य अपराध धारा 4,6,10 पशु परिरक्षण अधिनियम 1951 का पाये जाने से तीनों आरोपीगणों को विधिवत् गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

रीसेंट पोस्ट्स