Google Analytics —— Meta Pixel

युवक की संदिग्ध मौत, पेड़ पर नायलोन की रस्सी से लटकती हुई मिली लाश

56333333333

रायपुर । रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध तरीके से मौत हो गयी है। युवक की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली है। मृतक के शरीर के कपड़े भी बुरी तरह फटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि युवक की आज चुनाव के लिए ट्रेनिंग भी थी। इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। इस मामलें में पंडरी पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में युवक ने आत्महत्या की है, ऐसी संभावना लग रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम वेद प्रकाश चंद्रवंशी है। वो खरोरा का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह 8 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि पंडरी के आईएफसी गोदाम के पास एक लाश पेड़ पर लटकी हुई है।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर तहकीकात की। फिर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया। मृतक ने सफेद रंग के कपड़े और जूते पहने हुए थे। उसकी शर्ट सामने से पूरी फटी हुई थी। साथ ही लाश के नीचे भी कुछ कपड़े पड़े हुए मिले। इन कपड़ो में कई जगहों पर गंदगी भी लगी दिख रही है। वो पेड़ पर नायलोन की रस्सी के सहारे लटका हुआ था। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।