राहुल गांधी की घोषणाओं पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, कहा- 5 साल तक छग में भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं हुआ

शेयर करें

रायपुर। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जो भाजपा के उम्मीदवार के प्रचार का समर्थन करने के लिए रायपुर आए, हवाईअड्डे पर मीडिया के साथ बातचीत की| मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सवाल इसलिए उठा रहे हैं, क्योंकि यही गारंटी 5 साल पहले भी दी थी| पहले लोकतंत्र में जवाबदेह होनी चाहिए कि 5 साल पहले जो गारंटी दी उसमें क्या पूरा किया|

उन्होंने राहुल गांधी द्वारा बीते दो दिनों में मंच से की गई घोषणाओं को लेकर कहा कि हर चुनाव में नई गांरटी देना और उसको भूल जाना केवल छत्तीसगढ़ में नहीं, बल्कि यही स्थिति राजस्थान में भी है| वहां भी भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं हुआ| इनकी एक गांरटी पक्की हैं कि इनकी तिजोरियों भरेंगी| ये गारंटी ये कम्प्लीट करते हैं|

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने धान की खरीद पर विचार किया, और उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्रदान किया जाता है, और ऊपर का पैसा यहां की सरकार देती है| ऊपर का पैसा देकर क्रेडिट कांग्रेस सरकार लेती है। ये जनता को भी पता है कि पैसा कहां से आया है| वे यह भी कहे कि छत्तीसगढ़ में एक परिवर्तन की संकेत दिख रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार को पुनः सत्ता में लाने की इच्छा है। जिस सरकार ने, झूठे वादों और भ्रष्टाचार किया, उसे छत्तीसगढ़ से बाहर किया जाएगा, और भाजपा को पुनः सत्ता में लाएगा।

You cannot copy content of this page