Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के 6 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल , राजनीतिक गुरु दाऊ वासुदेव को किया याद

30-2

दुर्ग । प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण व जिले की वीआईपी सीट पाटन विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने विशाल जनसमूह के साथ सोमवार को नामांकन दाखिल किया। श्री बघेल के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी मौजूद थे। श्री बघेल पूजा अर्चना के उपरांत माथे में टीका लगाकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। 30 अक्टूबर सोमवार को नामांकन दाखिले का अंतिम दिन था। बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था। पाटन विधानसभा क्षेत्र से हजारों की तादात में कांग्रेस के कार्यकर्ता व मतदाता पहुंच थे

सीएम भूपेश बघेल ने पाटन प्रत्याशी के रूप में दुर्ग निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। खास बात यह रही कि भूपेश का प्रस्तावक हर साल गौरा-गौरी पूजा के दौरान उनके हाथों में सोंटा मारने वाले जांजगीर निवासी बीरेंद्र ठाकुर थे। भूपेश बघेल के नामांकन के लिए घर से निकलने से पहले उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने हर बार की तरह उन्हें तिलक लगाया और गुलाब का फूल भेंट किया। भूपेश बघेल समेत जिले की सभी 6 विधानसभाओं के कांग्रेस प्रत्याशी सोमवार दोपहर दुर्ग जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे।

सीएम भूपेश बघेल अपने नामांकन से पहले अपने राजनीतिक गुरु दाऊ वासुदेव चन्द्राकर को याद किया। उनकी 15वीं पुण्यतिथि पर दुर्ग में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका आशीर्वाद लेकर नामांकन के लिये रवाना हुए
पार्टी के सामूहिक नामांकन के दौरान पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर से अरुण वोरा, भिलाई से देवेंद्र यादव, वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर और नंदनी अहिरवारा विधानसभा से महापौर निर्मल कोसरे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि इन सभी लोगों ने अपना नामांकन पत्र पहले ही दाखिल कर दिया है।

रीसेंट पोस्ट्स