मुख्यमंत्री बघेल की जीत के लिए बेटी निकली चुनावी प्रचार पर, जानिए… क्या कहा

3-5

रायपुर| आज छत्तीसगढ़ में चुनावी संग्राम की शुरुआत हो गई है, और पहले चरण के 20 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इनमें 12 सीटें बस्तर संभाग से और 8 सीटें राजनांदगांव लोकसभा से संबंधित हैं। अब प्रत्याशी एड़ी–चोटी के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा, और प्रत्याशी इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। चुनावी जीत के लिए प्रत्याशी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, और वे अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसके बावजूद, प्रत्याशियों के परिवार के सदस्य इसमें अधिक सहायता नहीं कर रहे हैं। कल, मुख्यमंत्री की पुत्री स्मिता बघेल ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नगर पंचायत पाटन के 15 वार्डों में महिलाओं के साथ मिलकर मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम की शुरुवात स्वामी आत्मानंद जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करके वार्ड नंबर 1, इंद्रा नगर से की गई। इस अवसर पर, उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं, और उनके आर्थिक बोझ कम किया है।

गैस सिलेंडर में भी गैस धारी के बैंक खातों में सिधे पांच सौ रुपये की सब्सिडी आयेगी। राज्य सरकार को इन योजनाओं से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। किसानों का कर्जा माफ होने के साथ ही, महिला स्व सहायता समूह के लिए भी कर्जा माफ होगा। दो सौ यूनिट बिजली निःशुल्क मिलेगी ही। साथ ही विद्यार्थियों को सभी सरकारी स्कूलों व कालेजों में के जी से लेकर पी जी तक निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

स्मिता बघेल ने सरकार द्वारा प्रस्तुत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी देते समय यह कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य के साथ दुर्घटना होने पर इसका सबसे अधिक असर महिलाओं पर होता है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने दुर्घटना के मुफ्त इलाज की व्यवस्था भी की है, जिसमें 10 लाख रुपये तक के ईलाज के लिए निःशुल्क व्यवस्था होगी।

रीसेंट पोस्ट्स