Google Analytics —— Meta Pixel

ओलंपिक माशाल प्रदर्शनी बंद

0
9-april_31

टोक्यो। जापान में आपातकाल की घोषणा के साथ ही फुकुशिमा शहर में ओलंपिक खेलों की मशाल प्रदर्शनी बंद दी गई है। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने देश के प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा टोक्यो सहित 6 अन्य जगहों पर आपातकाल की घोषणा के बाद इस मशाल की प्रदर्शनी रोकने का फैसला किया है।

ये आदेश लगभग एक महीने तक जारी रहेगा। ओलंपिक मशाल 20 मार्च को यूनान से जापान लाई गई थी हालांकि मशाल जलाने और इसे जापान तक लाने की प्रकिया में कम ही लोग शामिल हुए थे। वहीं 25 मार्च को मशाल रिले की शुरुआत होनी थी पर ओलंपिक खेलों को स्थगित करने के बाद से ही इस रिले को रद्द कर दिया गया। इसके बाद इस मशाल को 2 अप्रैल तक जे विलेज में प्रदर्शनी के लिए रखा गया था पर अब लोग इस मशाल को नहीं देख पायेंगे।

इससे पहले कोरोना महामारी को देखते हुए आईओसी ने टोक्यो ओलंपिक को एक साल तक के लिए स्थगित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *