Google Analytics —— Meta Pixel

चुनावी अचार संहिता के बीच युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

71

रायपुर। प्रदेश में चुनाव अलर्ट के बीच अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चुनावी अचार संहिता के बीच हत्या लूटपाट की खबर आ रही है। चुनावी अलर्ट के 72 के दौरान राजधानी रायपुर में 5वीं हत्या हुई है।

जानकारी के अनुसार कल धरसींवा में मातर के दौरान एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते 5 आरोपियों ने युवक को चाकू से वार किया है।

मृतक की पहचान मयंक भारती के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच में जुटी हुई है।