भिलाई के इस होनहार से ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ में अमिताभ बच्चन पूछेंगे 1 करोड़ का सवाल

शेयर करें

नई दिल्ली| कौन बनेगा करोड़पति जूनियर के पहले हफ्ते में एक ऐसा जीनियस बच्चा हॉट सीट पर बैठेगा, जिसके पास अमिताभ बच्चन के पूछे गए हर सवाल का जवाब पहले से ही हाजिर है। शो के होस्ट खुद अमिताभ बच्चन भी इस नायाब बच्चे के फैन हो गए हैं। ये और कोई नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ भिलाई के रिसाली इस्पात नगर में रहने वाला 8 वर्ष का विराट अय्यर है, जिसने केबीसी जूनियर की हॉट सीट का मुकाम हासिल कर लिया है।

इतना कि उन्होंने बिग बी को प्रभावित करते हुए कई भाषाओं में ‘केसरिया’ गाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया| इसके बाद दिग्गज मेजबान अरिजीत सिंह से वीडियो कॉल पर बात करवाकर प्रतियोगी को आश्चर्यचकित भी कर देंगे|

विराट अमिताभ के साथ 21 और 22 नवंबर को सोनी टीवी के शो केबीसी जूनियर में हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे। विराट निलीमा अय्यर और कल्याण विजय के पुत्र हैं। श्री शंकराचार्य विद्यालय सेक्टर-10 में कक्षा तीसरी की पढ़ाई करने वाले विराट पहले ही टर्म में केबीसी की हॉट सीट पर पहुंच गए हैं। उनका खेल कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका है। जिसका प्रसारण मंगलवार और बुधवार को है।

विराट की इंटेलिजेंस की वजह से उसे हमेशा से ही मिरेकल चाइल्ड कहा जाता रहा है। विराट की माता निलीमा ने बताया कि सितंबर में केबीसी जूनियर के रजिस्ट्रेशन हो रहे थे। उसी वक्त विराट ने मोबाइल ऐप के जरिए सवालों के जवाब दिए और फस्र्ट राउंड में चयन हो गया। इसके बाद कॉल आया कि विराट का चयन किया गया है, ऑनलाइन ऑडिशन में शामिल होना है। विराट ने अपने घर में बैठक 24 सितंबर को ऑनलाइन ऑडिशन दिया। इसमें 20 प्रश्न पूछे गए। इसमें से 18 प्रश्नों का सही उत्तर दिया। हर प्रश्न का उत्तर देने सिर्फ 20 सेकंड का ही समय था। यह राउंड भी विराट ने संभाल लिया।

विराट के पिता ने बताया कि चयन होने पर उन्हें फोन आया कि विराट को अब मुंबई स्थित ऑडिशन में शामिल होना है। विराट के अलावा यहां 270 प्रतिभागी और भी थे। इन सभी प्रतिभागियों का जीके टेस्ट हुआ। इसमें भी विराट ने बाजी मार ली। इसके बाद सबसे जरूरी वीडियो राउंड हुआ, जिसमें 14 मिनट तक सोनी टीवी के एक्सपट्र्स ने विराट से दर्जनों सवाल पूछे। उन्होंने यहां भी अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद घर लौट आए। करीब दस दिन बाद उनके फास्टेस फिंगर फस्र्ट के लिए चयन हो गया। इस राउंड को पार कर विराट केबीसी जूनियर की हॉट सीट पर पहुंच गया।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page