Google Analytics —— Meta Pixel

मानवता शर्मसार: पड़ोसी ने किया तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

89999

जशपुर। मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना जिले में हुई है. एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. ये घिनौनी हरकत करने वाला उसके पड़ोस में ही रहता था. बताया जा रहा है कि पड़ोसी युवक ने बच्ची को घर के पास खेलते हुए देखा. पड़ोस में रहने के कारण उसका घर आना जाना और बच्ची के साथ खेलना होता था.

इसी दौरान आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी बच्ची को घर के पास छोड़कर चला गया. परिजनों ने जब बच्ची को रोते हुए देखा तो उन्हें बच्ची के साथ हुई घटना के बारे में पता चला ।
इस घटना के बारे में जैसे ही परिजनों को पता चला उन्होंने तुरंत सिटी कोतवाली में इसकी शिकायत की। पुलिस ने भी मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जशपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि नाबालिग के साथ घटना के बारे में शिकायत मिली है. बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।