Google Analytics —— Meta Pixel

विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

Fasi-17.11.21-1

रायगढ़। तेदूडीपा में विवाहित ने घर में अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रिया शुक्ला(25) रायगढ़ में अपने पति व बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थीं। उसके पति प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सोमवार को छठ पूजा का समापन हुआ। उनकी पत्नी ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद बांटा और पड़ोसियों के घर जाकर भी प्रसाद खाया। इससे एक दिन पहले पति ने अपने बीमार पिता की सेवा के लिए प्रिया व बच्चों को दो सप्ताह के लिए प्रयागराज में छोडऩे की बात कही थी।

इसे पत्नी नाराज थी। सुबह प्रिया ने पति का नाश्ता देकर काम पर भेजा, फि र बच्चे को आंगनबाड़ी छोड़कर आई। घर में उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आसपास के लोगों ने युवक को संपर्क कर बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है।

पति के पहुंचने के बाद दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी पत्नी फं दे से लटकी है। सूचना के बाद जूटमिल थाना ने मामला दर्ज पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

 

रीसेंट पोस्ट्स