Google Analytics —— Meta Pixel

माओवादियों ने की ग्रामीण की हत्या, पुलिस पटेल के रुप कर रहा था काम

Dainik-Chintak-Breaking-News

पखांजुर।  माओवादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन वे किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कभी ग्रामीणों को वोट देने से मना करने के लिए धमकाना तो कभी किसी नेता की हत्या करने की धमकी, चुनावी साल में इनका आतंक हद से ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच माओवादियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक पुलिस पटेल के रूप में काम कर रहा था। सूरजागढ़ खनन परियोजना में उस पर दलाली का आरोप है।

बता दें कि माओवादियों ने छग की सीमावर्ती इलाके में घटना को अंजाम दिया है। गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली तहसील की यह पूरी घटना है