Google Analytics —— Meta Pixel

Bhilai Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने बनारस से किया गिरफ्तार

83

भिलाई (चिन्तक)। नाबालिक लड़की से अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बनारस उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पक्की खबर के आधार पर लगातार 48 घण्टे सफर करने बाद आरोपी को पकड़ा गया है।
आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है। पूर्व में भी कई मामले इसके खिलाफ दर्ज है। सुपेला थाना पुलिस द्वारा 363, 36़6, 376 भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सुपेला पुलिस ने अब तक कुल 24 अपहृत बालक-बालिकाओं को बरामद किया है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि विगत 4 दिसंबर को सुपेला क्षेत्र के रहने वाले प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की इनकी नाबालिग पुत्री उम्र 13 वर्ष को अज्ञात आरोपी अपहरण कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में लेकर पता तलाश किया जा रहा था।

पता तलाश के दौरान ज्ञात हुआ की अपहृता को अपहरण कर आरोपी बनारस उत्तर प्रदेश ले गया है। खबर पुख्ता होने पर सुपेला पुलिस तत्काल टीम गठित कर टीम को बनारस रवाना किया। सुपेला पुलिस लगातार 48 घण्टे सफर कर पीडि़ता को बनारस से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को भी घेराबंदी कर बनारस से पकड़ा गया।

पीडि़ता से विधिवत पूछताछ करने पर बतायी कि आरोपी शिवम चैहान उम्र 20 साल निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला भिलाई ने शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। प्रकरण में भादवि एवं पाक्सो एक्ट की धाराओ का इजाफा किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।

आरोपी को 7 दिसंबर को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, सउनि नीलकुसुम भदौरिया, खुशबू वर्मा, संतोष राज, विकास तिवारी, विवेक सिंह एवं महिला आरक्षक दीप्ति चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।