बारहवीं के विद्यार्थियों की संख्या में आई कमी, जानिए क्या है वजह…

Untitled

रायपुर| पिछले साल की तुलना में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है| पिछले साल की तुलना में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है| इस साल 4081 स्कूलों में कक्षा 12वीं में 2,54,869 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं| हालांकि, लेट फ़ीस के साथ पंजीयन करने का मौक़ा दिया गया था, उसके बाद भी आंकड़ों में कमी देखी गई है|

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वी के गोयल ने बताया, कोरोना से डारेक्ट प्रमोशन में विद्यार्थी 12वीं में पहुंचे थे, इसलिए संख्या ज़्यादा थी| इस साल पिछले साल की तुलना में कम संख्या है| कक्षा 11वीं में 4097 स्कूलों में 2,54,843 विद्यार्थी हुए पंजीकृत किए गए| वहीं कक्षा दसवीं में 6682 स्कूलों में 3,42,499 विद्यार्थी पंजीकृत हुए| इसके अलावा कक्षा नवमी में 6708 स्कूलों में 417389 विद्यार्थी पंजीकृत हुए|

रीसेंट पोस्ट्स