किसान नहीं बेच पा रहे धान, खरीदी केंद्र में अव्यवस्था


कांकेर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर से आरम्भ हुई है| खरीदी का दौर जारी है लेकिन धान का उठाव नहीं होने से किसान बेहद परेशान हैं|उठाव नहीं होने के कारण किसानों के धान बिक नहीं पा रहे हैं|
कांकेर के नक्सल प्रभावित पीढ़ापाल इलाके में 13 गांव के लगभग 540 किसान पंजीकृत हैं| जिनमें से अब तक 133 किसान ही अपनी उपज बेच पाए है| अभी भी 407 किसान धान बेचने से वंचित हैं| खरीदी का लक्ष्य 23 हजार क्विंटल रखा गया है| लेकिन इस खरीदी केंद्र में केवल 6 हजार क्विंटल ही धान की खरीदी हो पाई है| अब धान रखने की जगह भी नहीं बची है| अगर यही स्थिति रही और धान का उठाव नहीं हुआ तो बहुत से किसान अपनी मेहनत की उपज बेचने से वंचित रह जाएंगे|