Google Analytics —— Meta Pixel

Breaking News : राज्यपाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बने डिप्टी सीएम

15

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ ले ली है. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय नेता, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ और दिग्गज नेता उपस्थित रहे। वही अरुण साव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। कवर्धा से विधायक विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के नए उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

विजय शर्मा को भाजपा ने कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था. जहां उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. बता दें विजय शर्मा पहली बार विधायक चुनकर आए हैं।