22 दिसंबर को क्यों होता है सबसे छोटा दिन और सबसे लम्बी रात?

शेयर करें

न्यूज़ रूम| 22 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन होता है| दूसरे शब्दों में कहे तो 22 दिसंबर को साल की सबसे लम्बी रात होती है| आपकी जानकारी के लिए बता दें, की सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक के समय को दिन कहा जाता है| कल, यानी कि 22 दिसंबर 2022 को सिर्फ 10 घंटे 41 मिनट का दिन होगा और 13 घंटे 19 मिनट की रात रहेगी| दुनिया में हर जगह ऐसा नहीं होता है| ये सिर्फ अर्थ के नॉर्थेर्न हेमिस्फेयर में ही होती है. साउथर्न हेमिस्फेयर में बिलकुल इसके विपरीत चीज़े रहती है, और 22 दिसंबर उनके लिए साल का सबसे लम्बा दिन होता है| आइए जानते है इस खास दिन के बारे में और भी रोचक बातें|

आप सभी जानते ही होंगे की हमारी पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है| 22 दिसंबर के दिन पृथ्वी और सूर्य की पोजीशन कुछ ऐसी रहती है की सूर्य , मकर रेखा के सीध में होता है| इस वजह से नॉर्थेर्न हेमिस्फेयर के देशों तक सूर्य की रौशनी लम्बे समय तक नहीं पहुंच पाती है| यहीं कारण होता है कि नॉर्थेर्न हेमिस्फेयर के देशों में 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन होता है|

22 दिसंबर को सूर्य कर्क रेखा की ओर से मकर रेखा की ओर दक्षिण की तरफ बढ़ता है| इस दिन से बर्फ़बारी में और तेज़ी आती है साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठण्ड अधिक होने लगती है| इस दिन को विंटर सॉल्सटिस भी कहते है|

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page