आईपीएल ऑक्शन-2024 : कल दुबई में सजेगी खिलाड़ियों की मंडी, 333 प्लेयर्स पर लगेगा दांव

शेयर करें

दुबई| दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन (IPL-2024) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होनी है| इसके लिए तमाम तैयारियां हो चुकी हैं| पहली बार देश से बाहर आईपीएल ऑक्शन हो रही है| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 333 खिलाड़ियों के नाम शेयर किए हैं जो कि इस मिनी ऑक्शन में शामिल होंगे| 10 टीमों के बीच 77 स्लॉट खाली हैं यानी 333 में से 77 खिलाड़ी नीलाम होंगे जिनमें से 30 विदेशी रहेंगे|

आईपीएल के अगले सीजन (IPL-2024) के लिए ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगी| आईपीएल 2024 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema पर उपलब्ध होगी जबकि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क अपने विभिन्न चैनलों पर इसका प्रसारण करेगा|

आईपीएल ऑक्शन पहली बार देश से बाहर हो रही है| दुबई में अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगेगी| इसके लिए तमाम तैयारियां हो चुकी हैं| सभी फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले कुछ खिलाड़ियों को रीटेन किया तो कुछ को रिलीज|

You cannot copy content of this page