छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय के कैबिनेट का विस्तार, 9 विधायकों ने ली शपथ, मंत्रियों में 3 पहली बार के विधायक

लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा,ओ.पी. चौधरी,श्याम बिहारी जायसवाल व लखनलाल देवांगन पहली बार बने मंत्री
रायपुर (चिन्तक)। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया। साय मंत्रिमंडल में जिन 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें 3 पहली बार के विधायक हैं और पहली बार में ही मंत्री बने हैं। इससे पहले विष्णुदेव साय ने अरुण साव और विजय शर्मा को शपथ दिलाई थी। अरुण साव और विजय शर्मा पहली ही बार जीतकर आए और मंत्री बने। इस तरह 12 लोगों के मंत्रिमंडल में 5 चेहरे पहली बार विधायक बने और पहली ही बार में मंत्री बने हैं।
आज शपथ लेने वालों में पांच विधायक ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं लक्ष्मी राजवाड़े (नया चेहरा), टंकराम वर्मा (नया चेहरा), ओपी चौधरी (नया चेहरा), श्यामबिहारी जायसवाल( पहले विधायक रहे हैं) और लखनलाल देवांगन (पहले विधायक रह चुके हैं)।
12 लोगों के मंत्रिमंडल में 5 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार विधायक बने और पहली ही बार में मंत्री- इसमें अरुण साव, विजय शर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, ओपी चौधरी शामिल हैं। 12 लोगों के मंत्रिमंडल में 7 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बने- इसमें अरुण साव, विजय शर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल और लखनलाल देवांगन शामिल हैं।
पांच पुराने चेहरे जो विधायक व मंत्री रहे हैं
विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, दयालदास बघेल और केदार कश्यप मुख्यमंत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल में 13 सदस्यों की जगह है। सीएम विष्णुदेव साय और दो डिप्टी सीएम बनने के बाद 9 मंत्री बनाए गए हैं। अभी एक सदस्य की जगह खाली है। 12 सदस्यीय कैबिनेट में अभी 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं।