Google Analytics —— Meta Pixel

रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED कोर्ट जारी कर सकती है गैर जमानती वारंट

Untitled-75-copy-3

रायपुर। कोल घोटाला मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। मामले अब ईडी आरोपी रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाने के लिए कोर्ट में अवेदन प्रस्तुत करने वाली है। बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हैं और पिछले कई महीने से फरार चल रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने उनके अनुपम नगर स्थित आवास और उनके ऑफिसों में भी दबिश देकर उनके बेटे से लंबी पुछताछ की थी। वहीं, रामगोपाल को पूछताछ के लिए पचपेड़ी नाका स्थित ईडी के ऑफिस बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं पहुंचे। इसके बाद ईडी ने उनके घर और ऑफिस में नोटिस चस्पा किया। इसके बाद भी जब रामगोपाल अग्रवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए तो ईडी की टीम ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए रायपुर कोर्ट में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपुत की कोर्ट में पहला आवेदन पेश किया था। लेकिन कोर्ट ने राज्य पुलिस से उनको तलाशने के लिए मदद लेने के निर्देश दिए थे।

रीसेंट पोस्ट्स