Google Analytics —— Meta Pixel

कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा– मेरे परिवार वालों को परेशान मत करना…

फांसी-का-फंदा-suicide

रायपुर। राजधानी में आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक नीरज कमरानी कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाई है। मृतक ने सुसाइडल नोट छोड़कर कर्ज का जिक्र किया है। यह घटना तेलीबांधा क्षेत्र की है। पुलिस ने युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद कर मामले की जांच में जुटी है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है– आज मैं कर्ज करने कारण मर रहा हूं, दो महिलाओं का नाम जिक्र करते हुए आगे लिखा है कि कृप्या मेरे परिवार वालों को परेशान मत करना।