Google Analytics —— Meta Pixel

बैंक अधिकारी बनकर OTP मांग खाते से साढ़े 17 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार

durg-police

भिलाई। बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी मांग 17 लाख 55000 रुपए बैंक खाते से पार करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने रांची से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
प्रार्थी तहसीन सईद खवाजा पिता स्व.श्री सईद सहन कमर उम्र 65 साल साकिन चौहान टाउन 26/बी जुनवानी भिलाई चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग द्वारा दिनांक 12.01.2020 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.01.2020 को 11.00 बजे से 18.00 बजे के मध्य आरोपी मोबाईल नंबरो के धारक द्वारा बैंक का अधिकारी होना बता कर प्रार्थी का एसबीआई बैंक एवं आईसीआईसीआई बैंक नेहरू नगर भिलाई का बैंक एकाउंट नंबर एवं ओटीपी की नंबर की जानकारी प्राप्त कर प्रार्थी के एसबीआई बैंक से 4,80,432/रू एवं आईसीआईसीआई बैंक से 12,65,000/रू जुमला 17,55,425/रू अपने खाते में ट्रांसफर करवा कर धोखाधड़ी किया रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी पुलगांव तापेश्वर सिंह नेताम द्वारा टीम गठित कर दिनांक 02.01.2024 को आरोपी की गिरफतारी हेतू घोरमारा थाना मोहनपुर जिला देवघर (झारखण्ड) रवाना हुआ।। आरोपी के सकुनत पर जाकर पता किया नही मिला। आरोपी का टावर लोकेशन रांची झारखण्ड होने से रांची गया थाना सदर रांची (झारखण्ड) को आवश्यक कार्यवाही हेतू प्रतिवेदन दिया। आरोपी प्रशांत कुमार मंडल पिता झारखंडी मंडल उम्र 31 वर्ष साकिन घोरमारा थाना मोहनपुर जिला देवघर (झारखण्ड) को दिनांक 6.1.2024 को 21.00 बजे थाना सदर कोकर रांची से गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिस्ट रिमांड पर लेकर आया आरोपी को दिनांक 07.01.2024 को माननीय न्यायालय कु.प्रतिभा मरकाम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग छ.ग. के समश्र पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम 2. आर. 1124 जितेश यादव 3. आर. 1476 अमित गुप्ता 4. आर.145 चित्रसेन साहू 5. आर. 801 संतोष गुप्ता थाना पुलगांव का विशेष योगदान रहा।

रीसेंट पोस्ट्स