Google Analytics —— Meta Pixel

माड्यूलर किचन की एजेंसी के नाम पर 65 लाख रूपये की धोखाधड़ी, थाने में जालसाजी का मामला दर्ज

Untitled (1)

बिलासपुर| माड्यूलर किचन का एजेंसी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें जालसाजों ने 65 लाख रूपये ठग लिए है। व्यवसायी ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। पीडित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें, मंगला के ग्रीन गार्डन कॉलोनी में रहने वाले मनोज केशरवानी व्यवसायी है। जो जमीन और पान मसाले का कारोबार करते है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2021 में उन्होंने विज्ञापन देखकर माड्यूलर किचन की एजेंसी खोलने के लिए एडवांस इंटरनेशनल कंपनी के ऑफिस में फोन किया था।

वहां पर उनकी बातचीत कंपनी के मैनेजर सीमा श्रीवास्तव से हुई। व्यवसायी ने राजीव प्लाजा में एजेंसी खोलने की बात कही। इस पर कंपनी की मैनेजर ने राजीव प्लाजा में पहुंचकर जगह का निरीक्षण किया। जगह तय करने के बाद उन्होंने एजेंसी देने की बात कहते हुए 30 लाख रूपये की मांग की।

इस पर व्यवसायी ने रूपये दे दिए। इसका एग्रीमेंट भी व्यवसायी को दिया गया। वहीं शो रूम तैयार कराने के बाद व्यवसायी ने सामान मांगा तो सीमा और कंपनी के डायरेक्टर यशवंत सिन्हा ने नया फैक्ट्री बनवाने की बात कहते हुए उनसे 35 लाख रूपये और मांगे। उनकी बातों में आकर व्यवसायी ने नकद 35 लाख रूपये दिए।

इसके बाद भी उन्हें सामान नहीं मिल पाया। जब उन्होंने दबाव बनाया तो दो तीन लाख सामान भेज दिया। इसका बिल 25 लाख रूपये भेजा। इससे व्यवसायी को धोखाधड़ी की आशंका हुई। बाद में उन्हें पता चला कि यशवंत सिन्हा और सीमा ने मिलकर कई लोगों से जालसाजी की है। व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपित यशवंत और सीमा ने प्रदेश में कई लोगों से जालसाजी की है। उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में जालसाजी का मामला दर्ज है। आरोपित के खिलाफ कांकेर थाने में भी जालसाजी का मामला दर्ज है। कांकेर पुलिस ने आरोपित यशवंत सिन्हा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इसके बाद से आरोपित जेल में बंद है।

रीसेंट पोस्ट्स