Google Analytics —— Meta Pixel

देशभक्ति के जज्बे से भरपूर फिल्म ‘फाइटर’ ट्रेलर हुआ रिलीज

Untitled (1)

मुंबई|  ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ कई दिनों से सुर्खियों में है। इसके पोस्टर और टीजर ने लोगों की बेचैनी और बढ़ा दी थी। अब सोमवार (15 जनवरी) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर देशभक्ति, जोश और जज्बे से लबरेज है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म का ट्रेलर ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, “दिल आसमान के नाम और जान देश के नाम। जय हिन्द!   दुनियाभर में होगी रिलीज।  बिग स्क्रीन पर लें मजे।

फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। ऋतिक का डैशिंग और दीपिका का ग्लैरस व कड़क अंदाज दिख रहा है। अनिल कपूर ने भी अपनी रौबदार आवाज से सबका दिल जीत लिया। ट्रेलर में टेरर अटैक, 40 जवानों की मौत और खौफनाक मंजर भी नजर आ रहा है। बेहतरीन स्क्रिप्ट और दमदार अभिनय के साथ ‘फाइटर’ का ट्रेलर दर्शकों को इंडियन एयर फोर्स की स्पेशल यूनिट – एयर ड्रैगन्स के साथ एक एपिक यात्रा पर ले जाता है।

 

रीसेंट पोस्ट्स