Google Analytics —— Meta Pixel

अकबर के बंगले में अब राम भक्त, गंगाजल से शुद्ध किया बंगला

images

रायपुर| छत्तीसगढ़ के नए मंत्री अब अपने बंगले में शिफ्ट होने शुरू हो चुके हैं। मंत्री टंकराम वर्मा पूर्व मंत्री मो अकबर के बंगले में शिफ्ट हो गये हैं। शिफ्ट होने से पहले उन्होंने बंगले में पूजा पाठ किया, गंगाजल से बंगले को शुद्ध किया। अकबर के बंगले में अब राम भक्त आ गए हैं वाले बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार करते हुए कहा बीजेपी को केवल प्रमाणपत्र देने की आदत हो चुकी है।

भाजपा की ओर से राम मंदिर का अनुष्ठान और कांग्रेस की जारी यात्रा को लेकर दीपक बैज ने कहा यह यात्रा प्रभाव गरीब युवा पीड़ित बेरोजगारो को न्याय दिलाने के लिए है ताकि सबके बीच में राहुल गांधी पहुंचे और उनकी भावनाओं को बातों को सुने।

हम नया एजेंडा बनाकर लोकसभा चुनाव में जा सके और एक संकेत दे सके, लगातार शंकराचार्य इसका विरोध कर रहे हैं मंदिर अधूरा है। रामनवमी में इसका शुभारंभ करना चाहिए।

पीएम अच्छा कार्य करते तो रोजगार महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जाते लेकिन उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए मंदिर के नाम से प्रोपेगेंडा देश की जनता की भावनाओं से खेल कर चुनाव लड़ना चाहते हैं। न्याययात्रा ऐतिहासिक और सफल रहेगा।