Google Analytics —— Meta Pixel

दो अलग-अलग सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

images

शिवपुर/पन्ना। मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन यहां अलग अलग इलाकों से सड़क हादसे की खबर सामने आती है। इसी बीच आज प्रदेश में अलग अलग जगहों से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पहला हादसा शिवपुरी में हुई है। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार गुना से ग्वालियर जा रही थी। इसी दौरान शिवपुरी के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है कि और सभी मृतको को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर पन्ना एक वाहन और ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर एक की मौत हो गई। जबकि 10 लोगों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मेले ऑटो सवार मेले से घर लौट रहे थे। तभी देर रात उनकी टक्कर एक वाहन से हो गई। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। मामला अजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।