Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर-सुकमा सीमा पर नक्सली गोलीबारी में तीन जवान शहीद, CM साय सहित मंत्री विधायकों ने दी श्रद्धाजंलि

WhatsApp Image 2024-01-31 at 05.08.41_13e77bbd

बीजापुर। बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास मंगलवार को नक्सलियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए और 15 जवान घायल हैं। घायल जवानों को इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद बुधवार सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर जिले के करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप पहुंचे और यहां शहीद जवानों पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी. आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

बता दें नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर मंगलवार सुबह अचानक हमला कर दिया। इस घटना में कुल 18 जवान घायल हुए जिसमें से तीन जवान शहीद हो गए। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चार जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सुकमा पुलिस ने टेकुलगुडम में सुरक्षाबल के जवानों मंगलवार को ही नया कैंप खोला। कैंप के पास जोनागुडा-अलीगुडा की ओर एसटीएफ और डीआरजी के जवान गस्त सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान माओवादी ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी माओवादी फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुये जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग गये।

इस मुठभेड़ में आरक्षक देवन सी,  201 कोबरा, आरक्षक पवन कुमार, 201 कोबरा व आरक्षक लाम्बधर सिन्हा, 150 सीआरपीएफ शहीद हो गए हैं। वहीं लखवीर, डिप्टी कमांडेंट 201 कोबरा, राजेश पंचाल, असिस्टेंट कमांडेंट 201 कोबरा, खेडकर रामदास, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा, अखिलेश यादव, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा, हरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा, मोहम्मद ईरफान, प्रधान आरक्षक, 201 कोबरा, गोपीनाथ बासुमताढी, आरक्षक  201 कोबरा, मनोज नाथ, आरक्षक 201 कोबरा, विकास कुमार, आरक्षक 201 कोबरा, बेनूधर साहू, आरक्षक 201 कोबरा, टी. मधुकुमार, आरक्षक 201 कोबरा, मलकित सिंह, आरक्षक 201 कोबरा, ई. वेंकटेश, आरक्षक 201 कोबरा, अविनाश शर्मा, आरक्षक 201 कोबरा तथा राउत ओमप्रकाश, आरक्षक 201 कोबरा घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

रीसेंट पोस्ट्स