Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई में सेलून संचालिका महिला की चाय में नशीली गोली डाल रेप कर बनाया वीडियो, 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म

n-rape-a-20190613

भिलाई। स्मृति नगर चौकी अंतर्गत सेलून चलाने वाली महिला की चाय में नशे की गोलियां डालकर रेप कर वीडियो बनाने वाला आरोपी मोहम्मद आरिफ रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादी का प्रलोभन देकर 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने पिछले माह आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। करीब महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्मृतिनगर पुलिस से मिली जानकारी के 4 पीड़िता की शिकायत पर धारा 376(2) एन, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सेलून दुकान है। उसके यहां काम करने वाले सहकर्मी ने केलबाड़ी दुर्ग निवासी मोहम्मद आरिफ रजा से अगस्त 2020 में परिचय कराया। इसके बाद इस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इस बीच 12 नवंबर की शाम आरिफ उसे परिजनों से मुलाकात कराने की बोलकर न्यू दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया में ले गया, जहां घर पर ताला लगा हुआ था।

पूछने पर 10-15 मिनट में परिजनो के आने की बात कही। इस पर अंदर लेजकर उसके लिए चाय बनाकर दी, जिसमें नशे की गोली मिली थी। इसकी वजह से चाय पीकर उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद उसके साथ अनाचार किया। नशा कम होने पर उसने विरोध किया और थाने में शिकायत की बात कही तो आरिफ ने उसका गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद उसे शादी का प्रलोभन देने लगा। इस बीच आरोपी ने 10 नवंबर 2023 को भी अनाचार किया। लेकिन शादी के नाम पर मुकरने लगा। इस पर 3 जनवरी को मोहम्मद आरिफ रजा के खिलाफ अपराध दर्ज करा दिया।