Google Analytics —— Meta Pixel

सालों से नदारद शिक्षक, सेवा समाप्ति नोटिस, पढ़ें पूरी खबर

Untitled (3)

बिलासपुर| शिक्षा विभाग में शिक्षकों के मनमानी व लापरवाही की खबर अक्सर ही आती रहती है। एक बार सरकारी नौकरी लग जाने के बाद शिक्षक भी अपने मन की करते है। शिक्षा विभाग में एक बार फिर से ड्यूटी में लापरवाही करने का मामला आया है। जिसमें एक दर्जन से अधिक शिक्षक कई सालों से ड्यूटी ही नहीं कर रहे। जिसकी जानकारी शिक्षा विभाग के पास नहीं थी। अब विभाग को भी शिक्षकों के ड्यूटी में न आने की जानकारी हुई है। जिसके बाद उन सभी शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।

बता दें, शिक्षा विभाग में कुछ शिक्षक लंबे समय से बिना सूचना स्कूल से गायब है। इनमें से कोई 3 साल तो कोई 10 व 11 साल से स्कूल नहीं आ रहा। कलेक्टर अवनीश शरण ने ऐसे शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश डीईओ को दिए है। लिस्ट में ऐसे 20 शिक्षक है जो लंबे समय से स्कूल से गायब है। इन सभी पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है|