Google Analytics —— Meta Pixel

प्रदेश से श्रीरामलला दर्शन के लिए विमान सेवा जल्द हो सकती हैं शुरू

Untitled

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से अयोध्या के लिए विमान सेवा को शुरू करने के लिए केन्द्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर फ्लाइट शुरू करने का निवेदन किया है। दिल्ली दौरे पर रहने के दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष ने पत्र लिखकर अयोध्या के लिए विमान सेवा को शुरू करने के लिए कहा है। सिहंदेव ने कहा कि श्रीरामलला दर्शन योजना के बाद अब प्रदेश से लोगों की सुविधाओं के लिए विमान की सेवा भी जल्द शुरू की जानी चाहिए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र लिखकर कहा  है कि “छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। यही वजह है कि यहां के लोग भगवान श्रीराम को अपना भांजा मानते हैं। हमारी सरकार ने प्रदेश के लोगों को अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की भव्य मंदिर के दर्शन कराने के लिए अब श्रीरामलला दर्शन योजना की शुरुआत की है। इसके साथ ही आस्था स्पेशल ट्रेन के जरिए रामभक्त रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। सिंहदेव ने कहा कि अब हमारी कोशिश है कि रायपुर से विमान सेवा को अयोध्या से जोड़ा जाए जिससे की छत्तीसगढ़ के लोगों को सुविधा मिल सके।

बीजेपी के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष हवाई सेवा को शुरू करने के लिए पत्र लिखते हुए कहा कि रायपुर से अयोध्या जाने के लिए सीधी उड़ान नहीं होने के कारण प्रदेश के श्रद्धालुओं को समस्या हो रही है। लगातार प्रदेश की जनता रायपुर से अयोध्या तक सीधी उड़ान की मांग कर रही है। सिंहदेव ने कहा कि रायपुर से अयोध्या के लिए सीधी हवाई सेवा होने से श्रद्धालुओं के समय और धन की बचत के साथ साथ भगवान श्री राम के मंदिर दर्शन करने में भी सुविधा होगी।