Google Analytics —— Meta Pixel

फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश की संभावना

Untitled

रायपुर| बस्तर संभाग और उससे लगे रायपुर व दुर्ग संभाग के जिलों में 24 व 25 फरवरी को बादल, बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 22 व 23 फरवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं। प्रदेश का मौसम फिलहाल शुष्क है। आसमान पर हल्के बादल हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि एक पश्चिम विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के उपर, 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर द्रोणिका के साथ 30 डिग्री उत्तर और 70 डिग्री पूर्व में स्थित है।

प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आ रही है। इसके कारण प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल, मध्य स्तर पर बने हुए हैं। आज 21 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही कुछ जिलों में हल्के बादल रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 22 और 23 फरवरी को न्यूनतम तापमान में मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभावित है। 24 और 25 फरवरी को बस्तर संभाग और उससे लगे रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में वर्षा की संभावना बन रही है, उसके बाद मध्य और उत्तर छत्तीसगढ में वर्षा हो सकती है।