अनिल कपूर की फिटनेस को लेकर सोनम कपूर ने खोला यह राज, इन चीजों से दूर रहने की दी सलाह

शेयर करें

न्यूज़रूम| बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं| अनिल कपूर बॉलीवुड के वह एक्टर हैं| जो आज भी 35-40 साल की लड़कों को अपने लुक से टक्कर देते हैं| वहीं कुछ लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि इतनी उम्र होने पर भी अनिल कपूर अभी भी अपने आप को कैसे फिट रखते हैं| इस बात का खुलासा उनकी बेटी सोनम कपूर ने किया| आखिर उन्होंने अनिल कपूर की फिटनेस को लेकर क्या कहा हम आपको बताते हैं….

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने अपने पापा और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हुए कहा कि उनके पिता अनिल कपूर कभी शराब नहीं पीते| वह सिगरेट भी नहीं पीते| यही कारण है वह इतने फिट और हैंडसम दिखते हैं| इसके अलावा उन्होंने बोनी कपूर की लाइफ स्टाइल के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें खाना बहुत पसंद है और कभी-कभी वह ड्रिंक भी करते हैं| वहीं अपने चाचू संजय कपूर की फिटनेस के बारे में बात करते हुए कहा कि वह काफी सजक रहते हैं और काफी फिटनेस फ्रीक भी हैं|

सोनम कपूर ने आगे बताया कि उनकी मां लाइफस्टाइल को मेंटेन रखने के लिए काफी कंट्रोल करती हैं| वह हेल्थ के प्रति हमेशा बहुत कॉन्शियस रही हैं| उनकी मां एकदम इंडियन वूमेन की तरह हैं जो उन्हें एक्स्ट्रा खाने से कंट्रोल करती हैं और उनकी डाइट का सबसे ज्यादा ख्याल भी रखती हैं|

अनिल कपूर फिल्म एनिमल में नजर आए थे| इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के पिता बने हैं| उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था| बाद में अनिल फिल्म फाइटर में भी नजर आए थे| इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे|

You cannot copy content of this page