Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ को एक और वंदेभारत ट्रेन, अब दुर्ग से विशाखापट्टनम तक दौड़ेगी

86662121

रायपुर। छत्तीसगढ़ को एक और वंदेभारत ट्रेन मिलने जा रही है। इस समय नागपुर से बिलासपुर तक एक वंदेभारत पूरी सफलता के साथ चल रही है।

आज प्राप्त सूचनानुसार दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस दुर्ग से विशाखापट्टनम तक चलने वाली है। इसे 12 मार्च को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट ने अपने टीटीई विंग को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्टाफ रिजर्व करने कहा गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह वंदेभारत एक्सप्रेस स्लीपर कोच वाली होगी या परंपरागत सिटिंग और चेयरकार वाली होगी।