Google Analytics —— Meta Pixel

बस और मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर, लोगों को आई मामूली चोटें

Untitled-3-6-780x470

अंबिकापुर। बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसईसीएल की स्कूल बस और मिनी ट्रक के बीच टक्कर हो गई। राहत की बात यह है कि बस में बच्चे सवार नहीं थे। भिड़ंत के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसा बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबिकापुर से लगे सांडबार बेरियर के पास का है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह एसईसीएल की बस कोयला खदान से विश्रामपुर जा रही थी। इसी दौरान एसईसीएल की स्कूल बस और मिनी ट्रक के बीच भिड़ंत हो जाने से अफरातफरी मच गई। स्कूल बस में करीब 6 एसईसीएल कर्मी सवार थे, बस में बच्चों ने नही होने से एक बड़ी घटना टल गई। मणिपुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि इस हादसे में बस में सवार एसईसीएल कर्मियों को मामूली चोटे आई है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।

रीसेंट पोस्ट्स