Google Analytics —— Meta Pixel

IPL में लगाया जा रहा करोड़ों का सट्टा, स्वास्तिक बुक के नाम से चल रहा कारोबार

Untitled (1)

कांकेर। आईपीएल का सीजन चल रहा है और इसी के साथ ही छग का सट्टा कारोबार भी गर्म है। स्वास्तिक बुक के नाम से ऑनलाइन सट्टा का कारोबार खूब चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक स्वास्तिक बुक के नाम से सट्टा का संचालन कर जिले में इसकी आईडी देकर करोड़ों का दांव लगाया जा रहा है और अभी तक पुलिस विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है। एसपी ने बताया कि स्वास्तिक के नाम से आईपीएल मैच में ऑनलाइन बेटिंग करने के लिए नंबर दिए जा रहे हैं। जो भी आरोपी आईपीएम के इस सट्टा गिरोह में शामिल हैं उनका पता लगया जा रहा है। संलिप्त लोगों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। स्वास्तिक के साथ ही सभी सटोरियों के ऊपर कार्रवाई किया जायेगा।