‘नो भैया’ पॉलिसी : ‘भैया’ बोले जानें से परेशान ऑटो चालक ने रिक्शा में लगाया ऐसा नोटिस… देख के पब्लिक रही हैरान….

शेयर करें

न्यूज़रूम| अक्सर देखा जाता है कि ऑटो रोकने के लिए महिलाएं सबसे पहले भैया ही बोलते हुए पूछती हैं कि, भैया…आप चलोगे क्या? इसी बात से तंग आकर एक ऑटो वाले ने रिक्शा में एक ऐसा नोटिस लगा दिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है| दरअसल, ऑटो वाले ने रिक्शा पे जो नोटिस लगाया है, उसमें अंग्रेजी में लिखा है कि भैया छोड़कर उसे क्या-क्या बोला जा सकता है| इन दिनों इंटरनेट पर ऑटो वाले का रिक्शा में लगा ‘नो भैया’ पॉलिसी वाला नोटिस धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई हैरान है, तो कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है|

Viral हो रहे ‘नो भैया’ पॉलिसी वाले नोटिस को पढ़कर समझा जा सकता है कि, ऑटो वाला ‘भैया’ कहे जाने के खिलाफ है| अपने नोटिस में बकायदा ऑटो वाले ने ये भी बताया है कि, उसे ‘भैया’ छोड़कर क्या-क्या बोला जा सकता है| ऑटो वाले ने अपनी सीट के पीछे अंग्रेजी में लिखावा रखा है, सुरक्षित दूरी बनाए रखें कृपया ‘भैया’ कहकर ना बुलाएं| आप मुझे ‘Bhai’, ‘DADA’,’Boss’ या ‘Brother’ कह सकते हैं|

 

You cannot copy content of this page