Google Analytics —— Meta Pixel

क्या आप सांसद इसलिए बनेंगे कि पीएम मोदी का सिर फोड़ सके, पूर्व सीएम के प्रचार पर डिप्टी सीएम का बयान

images

रायपुर। राजनांदगांव में भूपेश बघेल के प्रचार को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जनता पूछना चाहती है आप सांसद इसलिए बनेंगे ताकि नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ सके। इन्हे गांव गांव में विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

टीएस सिंहदेव के तीन सीटों पर कांग्रेस के कमजोर वाले बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि इन्हे दृष्टिकोण स्पष्ट रखना चाहिए । जनता का विश्वास मोदी के साथ है। उनके नेता अपने बिगड़े बोल के कारण जनता का विश्वास खो दिए। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लिए नामांकन की आज से शुरूआत पर डिप्टी विजय शर्मा ने कहा कि तीसरे चरण के नामांकन के लिए बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सभी सीटों पर सीएम विष्णुदेव साय नामांकन में शामिल होंगे|