Google Analytics —— Meta Pixel

UP की 8 महिलाएं गिरफ्तार, चेन स्नेचिंग की वारदातों को देती थी अंजाम

image_750x_6618c90a193c9

बिलासपुर। शहर में लगातार चेन स्नेचिंग की घटनाएं बड़ रही थी। शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अंजान व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग एवम महिलाओ के गले से सोने की चैन को छीन कर भाग जाने की घटनाएं लगातार बड़ रही थी। जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की एक गठित कर सभी संदिग्ध लोगो से पूछताछ शुरू की। जिससे एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जो पूरे शहर में इस तरह की घटनाओं को ग्रुप बनाकर लोगो का ध्यान भटकाकर घटना को अंजाम दे रहे थे।

इस तरह की घटना के शिकार जयपाल टावर्स, साकेत अपार्टमेन्ट अग्रसेन चौक बिलासपुर की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 09 अप्रेल को दोपहर करीब 01ः15 बजे अग्रसेन चैक से सवारी आटो में बैठी थोडा आगे जाने पर काली साडी पहनी महिला अन्य साथियो के साथ बस स्टेण्ड जाने के लिए बैठ गयी। उसमे से एक महिला ने प्रार्थीया को धक्का मारकर साईड करते हुए प्रार्थीया के पैर के पंजे को अपने पंजे से दबाई जिससे प्रार्थीया का ध्यान अपने पैरों के तरफ गया। ठीक उसी समय दुसरी महिला उल्टी करने का बहाना करने लगी। इसी दौरान अन्य महिला साथी द्वारा प्रार्थीया के गले की सोने की चैन को काटकर चोरी कर लिया। तथा सभी महिलाये पुराना बस स्टैण्ड में उतर गई। प्रार्थीया उसी आटो में बैठकर अपने दुकान श्याम टाकिज पहूची और दुकान में पहूचने पर देखी तो उसके गले की सोने की चैन लाकेट सहित गायब थी। तब उस महिलाओ के उपर शंका होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज कराई थी।

इसी प्रकार चडडा बाडी, नेहरू नगर के एक महिला जो अपनी सहेली के साथ मगरपारा से आटो लेकर गोल बाजार की ओर जाने के लिये निकली थी उसी दौरान मगरपारा चौक के पास अज्ञात महिलाये आटो में बैठी व प्रार्थीया के साथ उसी प्रकार प्रार्थीया के पैर को दबाकर धक्का मारकर प्रार्थीया का ध्यान भटकाकर महिलाओं के गिरोह द्वारा प्रार्थीया के चैन वजन करीब 22 ग्राम को चोरी कर लिया । प्रार्थीया जब बाजार पहूची तो अपना गला चेक करने पर पता चला कि सोने की चैन चोरी हो गया है जिसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज कराई।

अज्ञात आरोपीयों के पता तलाश हेतु थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू से अलग अलग टीमो का गठन किया गया। जिनके द्वारा आरोपीयों की पता तलास हेतु संदिग्ध स्थानों बस स्टेण्ड, डेरों, व रेलवे स्टेशन को चेक करने हेतु कई टीमे भेजी गई । जिन्हे संदेही बिन्दु पाई गई उससे पुछताछ करने पर घटना को अपने अन्य 07 साथियों के मिलकर घटित करना बताया। जिनसे पुछताछ कर प्रकरण की मशरूका 02 नग सोने की चैन को बरामद किया गया तथा आरोपीयों को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में प्र.डी.एस.पी.ठाकुर, गौरव सिंह, निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, सहायक उपनिरीक्षक मीना ठाकुर, अमृत साहू, अवधेश सिंह, राजेशधर दीवान, प्रधान आरक्षक देवमून पहूप, आरक्षक निखिल जाधव, बोधूराम, अतुल सिंह, अविनाश काश्यप, आशीष राठौर, महिला आरक्षक छंदा वैष्णव, ओम वैष्णव, प्रीति वर्मा, आशा नेताम, सुनीता मण्डावी, हेमलता उरांव आदि नाम शामिल है।