जीवन में सफल होना है और बनना है अमीर तो जान लीजिए मुकेश अंबानी के ये 5 फॉर्मूले

शेयर करें

न्यूज़रूम| अमीर बनना कौन नहीं चाहता है लेकिन हर कोई बन नहीं पाता| अगर आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं और अमीर बनना चाहते हैं तो आपको मुकेश अंबानी के वो 5 रुल बताने जा रहा है जो वे अपने जीवन में अपनाते हैं

मुकेश अंबानी की कामयाबी की एक सबसे बड़ी बात है वो हमेशा दूसरों से अलग हटकर सोचते हैं| आपको 500 रुपए का पहला रिलायंस मोबाइल फोन तो याद होगा| मुकेश अंबानी ने अपनी अलग सोच के जरिए उस दौर में सबसे सस्ता फोन लांच किया था|

500 रुपए के इसी फोन के जरिए उन्होंने भारत के हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल फोन होने का सपना पूरा किया था|

मुकेश अंबानी अपने रुटीन से कभी समझौता नही करते| वह हर रोज समय से दफ्तर जाते हैं और देर रात तक अपना काम निपटाते हैं| उनके इसी अनुशासन की आदत के चलते वह आज भी सफलता हासिल कर रहे हैं|

मुकेश अंबानी की सफलता के पीछे सबसे बड़ा राज यही है  उन्हें शुरू से पता था कि उन्हें कब क्या करना है| इसलिए अगर आप भी उनकी तरह अमीर और सफल बनना चाहते हैं तो सबसे पहले एक लक्ष्य निर्धारित करें|

कहते हैं इंसान कामयाब तभी होता है जब उस पर बड़े-बुजुर्गों का हाथ हो| ये बात मुकेश अंबानी पर बिल्कुल सटीक साबित होती है| वह कभी भी अपने बुजुर्गों की बात को अनदेखा नहीं करते| अंबानी अक्‍सर अपनी स्‍पीच और इंटरव्‍यू में अपने पिता की बातों का जिक्र करते हैं|

मुकेश अंबानी के मुताबिक अपने पिता से सीखी बातों के चलते ही वह देश के सबसे अमीर शख्‍स बनने में कामयाब रहें| इसलिए अंबानी की तरह आप भी अपने बड़ों का सम्मान करें और उनकी बातों को तवज्जो दें|

जब भी आपके आस-पास कोई निगेटिव बातें करें तो उस पर ध्यान देने की बजाय उसमें भी कुछ पॉजिटिव देखें| इसी सिद्धांत को मुकेश अंबानी ने भी फॉलो किया है|

You cannot copy content of this page