Google Analytics —— Meta Pixel

बच्चों को घर में सोता छोड़ बकरा पार्टी में गई मां, सुबह आयी तो घर के साथ जिंदा जल गए बच्चे भी

Untitled

सरगुजा| सरगुजा जिले में तीन बच्चों के जिंदा जलने का मामला सामने आया है। बच्चे घर में सो रहे थे मां पड़ोस में गई हुई थी। सुबह जब वह घर लौटी तो देखा पूरा घर जल गया है और बच्चे भी जिंदा जल गए है। बच्चो के जले लाश देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अभी तक आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पायी है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और जांच में जुट गई है।

बता दें, जानकारी के मुताबिक घटना मैनपाट के ग्राम बरिमा, पकरीपारा की है। जहां पर शनिवार की रात लगभग 12 बजे से एक बजे के बीच देवप्रसाद माझाी के कच्चे मकान में अचानक से आग लग गई। आग लगा देख आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया।

लेकिन उसके पहले ही पूरा घर आग के चपेट में आ गया। रात में अंदर सो रहे जिंदा बच्चों के जले हुए अवशेष मिले। घटना के समय मां सुधनी घर पर नहीं थी। वह अपनी बड़ी बेटी के साथ पडोस में चल रहे बकरा पार्टी में गई थी।

वहीं बच्चों का पिता देवप्रसाद रोजगार के लिए पुणे गया हुआ है। हादसे में तीन बच्चे जिंदा जले है। इसमें गुलाब उम्र 8 वर्ष, सुषमा उम्र 6 वर्ष व रामप्रसाद उम्र 4 वर्ष थे। वहीं इनकी बड़ी बहन मां के साथ गई हुई थी इसलिए वह बच गई।

पुलिस ने जब मां से पूछताछ की तो पता चला कि मां सुधनी अपने तीनों बच्चों को सुलाकर बड़ी बेटी को अपने साथ लेकर पड़ोस में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।

एसपी विजय अग्रवाल ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच करने की बात कहीं है। वहीं इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मां सुधनी ने बताया कि वह अपने तीनों बच्चों को सुलाकर घर को बाहर से बंद कर बड़ी बेटी के साथ गई थी।

वहीं जब आकर देखा तो घर पूरी तरह से जल गया था। आग लगने का कारण का पता अभी तक नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि आग चूल्हे से लगी होगी।