Google Analytics —— Meta Pixel

उर्फी जावेद को टक्कर दे रही है ये एक्ट्रेस, टॉयलेट पेपर लपेट कर बना ली ड्रेस

62nt8pv8_sharlyn-chopra_625x300

नई दिल्ली| उर्फी जावेद अपने अतरंगी स्टाइल और फैशन के लिए जानी जाती हैं| उनके लिए तो आप कह सकते हैं कि जो देखती हैं उसी चीज के कपड़े बना लेती हैं| उन्होंने आज तक तार से लेकर तकिया तक से डिजाइनर ड्रेसेज बनाई हैं| लेकिन अब लगता है कि उर्फी को तगड़ी टक्कर मिलने वाली है| उन्हें टक्कर देने के लिए मार्केट में उतर आई हैं शर्लिन चोपड़ा| लगता है कि उन्हें वैले लाइम लाइट कम मिल रही थी कि उन्होंने अब उर्फी का स्टाइल कॉपी करने की सोची| शर्लिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| इसमें शर्लिन ने कपड़ों की जगह बॉडी पर टॉयलेट रोल लपेटा हुआ है|

शर्लिन के वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स शर्लिन के पीछे पीछे टॉयलेट रोल लेकर घूम रहा है और शर्लिन घूम घूम कर वो रोल खुद पर लपेट रही हैं| बता दें कि शर्लिन से पहले उर्फी जावेद भी टॉयलेट रोल की ड्रेस पहन चुकी हैं|