इंसान बनेगा दूल्हा तो रोबोट बनेगी दुल्हनिया, दुनिया में हो रही इस ‘अजब-गजब’ शादी की चर्चा, युवक करवाएगा ‘पत्नी’ से ऐसा काम!

शेयर करें

अजमेर| प्यार की कोई सीमा नहीं होती| प्यार एक ऐसा अहसास है जो कभी भी, किसी को भी अपने आगोश में ले लेता है| और एक बार प्यार की गिरफ्त में आप आ गए तो उससे बच निकलना काफी मुश्किल होता है| प्यार में लोग बड़े-बड़े युद्ध लड़ जाते हैं| लेकिन राजस्थान के एक युवक को प्यार हुआ तो वो भी मशीन से| अब इस युवक ने मशीन यानी की रोबोट गीगा से शादी करने की ठानी है| इस लगन में सूर्या नाम का ये शख्स रोबोट से ब्याह रचाने वाला है|

जी हां, सही पढ़ा आपने| राजस्थान में एक शख्स रोबोट से शादी करने वाला है| इस शादी की सारी तैयारी हो चुकी है| पेशे से टेक्नोक्रेट सूर्या रोबोट गीगा से शादी करने वाला है| अपनी तरह का ये पहला मामला है| सीकर के रहने वाले सूर्या को गीगा काफी पसंद आई थी| अब इस पसंद को वो एक नाम देकर उसे अपनी धर्मपत्नी बनाने वाला है| शादी होने से पहले ही इस जोड़ी की चर्चा होने लगी है|

सूर्या ने अपनी होने वाली दुल्हनिया के बारे में लोगों को बताया| गीगा को तमिलनाडू और नोएडा की कंपनी ने तैयार किया है| इसे बनाने में करीब पांच लाख रुपए खर्च हुए हैं| इसके अंदर लगा सेंसर ऑर्डर देने पर गीगा को मूव करवाता है| वहीं सूर्या अभी एक प्राइवेट सॉफ्टवेयर कंपनी में मैनेजर हैं| उसे गीगा पसंद है और शादी के बाद वो गीगा को हाउसवाइफ नहीं, बल्कि वर्किंग बनाएगा| उसके लिए जॉब की भी तलाश खुद सूर्या करेगा|

होने वाली दुल्हनिया गीगा काफी स्मार्ट है| अपने अंदर लगे सेंसर की बदौलत गीगा अपनी कई तरह के काम कर लेती है| वो 8 घंटे लगातार काम कर सकती है| इसके लिए उसे ढाई घंटे चार्ज करना पड़ता है| गीगा सारे कमांड्स इंग्लिश में समझती है. साथ ही आगे उसे हिंदी कमांड्स से भी अपडेट किया जाएगा| अभी गीगा लेफ्ट और राइट मूव कर सकती है| लोगों को बैठने के लिए कहती है| उन्हें पानी ऑफर करती है और जाने पर बाय-बाय कहती है| आगे गीगा को और कई काम सिखाए जाएंगे| लेकिन उससे पहले सूर्या गीगा को अपनी दुल्हनिया बनाएगा|

You cannot copy content of this page