सलमान खान ने की थी सरेआम बेइज्जती….कौन है वो सिंगर ?

शेयर करें

मुंबई| सलमान खान का विवादों से पुराना नाता रहा है| इसमें से एक है सिंगर अरिजीत सिंह के साथ| ऐसा कहा जाता है कि, दोनों का 9 साल पुराना झगड़ा खत्म हो चुका है|

हालांकि, ये शुरुआत तब हुई थी जब सलमान खान ने एक अवॉर्ड शो के दौरान सरेआम सिंगर अरिजीत सिंह की बेइज्जती की थी|

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्मों के गानों से बाहर कर दिया था| दरअसल ये किस्सा ‘सुल्तान’ का है| ऐसा कहा गया था कि, अरिजीत के गाने को हटा दिया था|

हालांकि, इसके बाद अरिजीत सिंह ने उनकी किसी फिल्म में गाना नहीं गाया था| रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत सिंह ने सलमान खान से कई बार माफी भी मांगी पर बात नहीं बनी|

हालांकि, सलमान खान ने लंबे वक्त तक उन्हें माफ नहीं किया| पर बीते साल उनका झगड़ा सुलझ गया है| उन्होंने सलमान खान की ‘टाइगर 3’ में ‘लेकर प्रभु का नाम’ गाना गाया|

अपनी सुरीली आवाज से अरिजीत सिंह लंबे समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं| कई गानों को अपनी आवाज देकर सुपरहिट बना चुके हैं|

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page