दुर्ग में चुनाव कार्य में लापरवाही पर 10 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई

शेयर करें

दुर्ग। में लोकसभा निर्वाचन के कार्य में रुचि ना दिखाने और ड्यूटी से बचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर कलेक्टर ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने मतदान दल अधिकारियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 10 अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतदान दल अधिकारियों का पहला प्रशिक्षण भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.आई.टी.) दुर्ग में 12 और 13 अप्रैल को आयोजित किया गया था

इस प्रशिक्षण में 10 अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचे थे, जबकि इन सभी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दल में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो, तीन के रूप में लगाई गई थी।

मामले की जानकारी जिला पंचायत सीईओ को हुई तो उन्होंने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन नोटिस का जवाब संतोष जनक जवाब नहीं मिला। इस पर जिला पंचायत CEO और नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सभी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा था। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने इसे निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बताया। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की और सभी 10 अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इन अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड

  1. सविता कुकरेती, व्याख्याता ई (एल.बी.) उच्चतर माध्यमिक शाला दारगांव
  2. प्रेरणा अरोड़ा व्याख्याता (वर्ग-2) शासकीय उमा शाला जामगांव-एम
  3. जया पाण्डेय, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला खण्ड चिकित्सा अधिकारी सीएचसी निकुम
  4. राजेन्द्र कुमार ठाकुर, सहायक प्राध्यापक कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई
  5. विमल कुमार कोसले, शिक्षक (एलबी) शासकीय पूर्व माध्यमिक कण्डरका
  6. आशुतोष तिवारी, सहायक प्राध्यापक पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज अंजोरा
  7. शिशिर राव, सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला केसरा
  8. मोहन सिंह ठाकुर कर्मचारी, सहायक शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक शाला रिसामा
  9. अर्जुन सोनी, सहायक ग्रेड-3 नगर पालिक निगम भिलाई
  10. मनोज कुमार बिजौरा, व्याख्यता (एलबी) शासकीय हाई स्कूल सेमरी

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page